कोलिहपूरी में सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित,,,पहुंचे सांसद विजय बघेल ..
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोलिहापुरी में किया गया सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित

दुर्ग : दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोलिहापुरी में सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मान. श्री विजय बघेल जी सांसद दुर्ग लोकसभा , ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण, भाजपा दुर्ग जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, प्रितपाल बेलचंदन, लिलेश्वर देशमुख, हेमन्त सिन्हा, राजू जंघेल, शीतल ठाकुर मंडल अध्यक्ष, आशीष निमचे, गायत्री वर्मा, दिनेश देवांगन, विनोद अरोरा ,माया बेलचंदन कि उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
*👉यह भी पढ़े : परिजनों से नाराज छात्र ने लगाई फांसी,.. आख़िर क्यों था नाराज ?*
*👉यह भी पढ़े : सुशासन तिहार 2025, जिले में अब तक 27089 आवेदन हुए प्राप्त .. जाने कैसे ?*
इस दौरान सांसद विजय बघेल ने कहा कि 6 अप्रेल भाजपा स्थापना दिवस पर भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन का कार्यक्रम में जनपद जिला पंचायत के पदाधिकारी उपस्थित रहें। वही भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. भाजपा कभी भी शासन करने के लिए नहीं बल्कि देश और देश की जनता का सेवा करने के लिए है और भाजपा के भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं।
अटल बिहारी वाजपेई जी ने कहा था अंधेरा छटेगा कमल खिलेगा उस समय सन् 1982 में पहली बार 2 सांसद चुन कर आए थे तो कांग्रेस ने हंसी उड़ाई थी। कहा था हम दो और हमारे दो सन् 2019 में 303 सांसद चुन कर आए सन् 2024 में 240 सांसद हैं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है! इस अवसर पर भाजपा के सैकड़ों जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी अत्यधिक संख्या में उपस्थित रहे।