जितेंद्र वर्मा का प्रदेश मंत्री बनना, पाटन भाजपा के लिए गौरव का क्षण-विजय कांत
पाटन मंडल के कर्मठ, संघर्षशील एवं समर्पित नेता जितेन्द्र वर्मा को सौंपी गई मंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

पाटन : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची में पाटन मंडल के कर्मठ, संघर्षशील एवं समर्पित नेता जितेन्द्र कुमार वर्मा को मंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति माननीय भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी की सहमति एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी के नेतृत्व में की गई है।
*👉यह भी पढ़े : जितेन्द्र वर्मा बने प्रदेश भाजपा मंत्री, दुर्ग जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर*
श्री वर्मा ने वर्षों से संगठन की मजबूती, जनसेवा और राष्ट्रवाद की भावना के साथ कार्य करते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाया है। उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह दायित्व उन्हें सौंपा गया है। इस गौरवमयी अवसर पर भाजपा पाटन मंडल सोशल मीडिया प्रभारी विजय कांत बंछोर सहित सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने श्री वर्मा को हार्दिक बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और सशक्त होगा।
*यह भी पढ़े 👉 “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” नक्सलियों का आईईडी बम बनाने का प्लान फेल… जाने कैसे ?





